Hardoiदेशराज्यहोम

उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव मंजू लता मित्रां के नेतृत्व में प्रारंभ हुई भारत जोड़ो यात्रा

आकाश शुक्ला, ब्यूरो

 

हरदोई । जिले में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मंशा अनुसार हरदोई जनपद में भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ 14 नवंबर दिन सोमवार तिकोनिया पार्क (गांधी प्रतिमा) पुलिस लाइन के सामने प्रातः 11:00 बजे से प्रारंभ किया गया। भारत जोड़ो यात्रा ने शहर में भ्रमण कर, यात्रा में सम्मिलित सभी नेता व कार्यकर्ता ने शहर मुख्यालय से नफरत छोड़ो भारत जोड़ो का संदेश लेकर राहुल गांधी की कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक लगभग 4000 किलोमीटर की पदयात्रा को मजबूती प्रदान की। हरदोई जनपद के कांग्रेसी जनों ने यह प्रण किया है कि हरदोई जनपद में एक एक नगर नगर डगर डगर यह यात्रा कर सांप्रदायिक शक्तियों को परास्त करने एवं भाईचारा व अमन चैन बरकरार रखने एवं भारत की तरक्की व खुशहाली का संदेश लेकर घर घर तक पहुंचाया।

भारत जोड़ो यात्रा जनपद में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष अजय सिंह नाती पूर्व सांसद धर्मगज सिंह सोमवंशी, पूर्व जिला अध्यक्ष कुंवर मिथिलेश सिंह चौहान एवं पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर राजीव कुमार सिंह लोध व पूर्व जिला अध्यक्ष व प्रदेश संयोजक सोशल आउटरीच विभाग उत्तर प्रदेश विक्रम पांडे एवं जिला उपाध्यक्ष/संगठन प्रभारी श्री अनुपम दीक्षित ने संयुक्त रूप से विधानसभा वार भारत जोड़ो यात्रा की में प्रतिभाग कर इसे सफल बनाया।

यह यात्रा उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव मंजू लता मित्रां के नेतृत्व में प्रारंभ होगी।

आगामी पदयात्रा में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी , प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री माननीय श्री नकुल दुबे जी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव माननीय श्री पी0 एल पुनिया जी, अखिल भारती कांग्रेस कमेटी के सचिव व सह प्रभारी उत्तर प्रदेश श्री धीरज गुर्जर जी, माननीय श्री प्रमोद तिवारी जी सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सलमान खुर्शीद जी, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य व उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा ’मोना’ विधायक, प्रदेश महासचिव व संगठन प्रभारी श्री दिनेश सिंह सहित अन्य केंद्रीय व प्रदेशीय नेताओं की उपस्थिति रही।

भारत जोड़ो यात्रा जनपद में प्रथम चरण का विधानसभा वार कार्यक्रम की तिथियों में सर्वप्रथम हरदोई सदर विधानसभा 14 नवंबर 2022 से 21 नवंबर 2022 तक व विधानसभा गोपामऊ 22 नवंबर से 29 नवंबर तक, विधानसभा शाहाबाद 30 नवंबर से 7 दिसंबर तक, विधानसभा सवायजपुर 8 दिसंबर से 15 दिसंबर तक, विधानसभा सांडी 16 दिसंबर से 21 दिसंबर 2022 तक चलेगी।

हरदोई जनपद के कांग्रेस नेताओं ने संयुक्त रूप से अपील करते हुए कहा है कि जनपद के वरिष्ठ नेताओं व कांग्रेस जन ,कांग्रेस कार्यकर्ता एवं सभी कांग्रेस प्रेमी और भारत में खुशहाली तरक्की व अमन चैन भाईचारा कायम रखने एवं संविधान के रक्षक भी इस पदयात्रा में शामिल होने का आवाहन किया है।

 

Related Articles

Back to top button